फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves targeted two houses

Hardoi News: चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना

Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। दोनों मकानों से कुल 85 हजार रुपये और लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन

शहबादपुर गांव निवासी राम खिलावन खेती करते हैं। शुक्रवार रात चोर पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ गए। वही सीढ़ी मकान के अंदर लगाकर नीचे उतर गए। यहां एक कमरे से बक्से में रखीं सोने की तीन अंगूठी, दो जोड़ी पायल और 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर घटना के बाद सीढ़ी मौके पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन

दोनों बक्से भी मौके पर पड़े मिले। नीमडांडा गांव निवासी राम किशोर भी खेती करते हैं। शुक्रवार रात घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से से पचास हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, हथफूल, मांगबेंदी, पांच लॉकेट, सोने का माला, नत्थुनी, कमर बिछुआ चोरी कर ली। राम किशोर का पुत्र रोहित सुबह जागा तो उसे घटना का पता चला। रोहित की शादी सात फरवरी को होनी है। इसकी तैयारियों में घर में जेवर खरीदकर रखे गए थे। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed