{"_id":"63e92032f3fa8028e60620f7","slug":"thieves-stole-goods-worth-nine-lakhs-from-the-shop-hardoi-news-c-12-1-77617-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चोरों ने दुकान से नौ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: चोरों ने दुकान से नौ लाख का माल उड़ाया
Sun, 12 Feb 2023 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दुकान से नौ लाख का माल उड़ाया
- पहचान न हो सके, इसलिए कैमरे व डीबीआर साथ ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से करीब साढ़े नौ लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। वहीं पड़ोस के बंद मकान को भी चोरों ने खंगाला, लेकिन कुछ न मिलने पर सामान फेंक कर फरार हो गए।
ग्राम मुस्तफाबाद निवासी आशीष कुमार की कस्बा में राघौपुर रोड स्थित निंबी तालाब पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार रात चोर उसके पड़ोसी कटरा निवासी रामकृष्ण के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर गए। रामकृष्ण परिवार सहित कटरा मोहल्ले में दूसरे मकान में रहते हैं। चोर घर के कमरों में गए, कमरे में रखी अलमारी को तोड़ा व अन्य सामान की तलाशी ली कुछ न मिलने पर समान को इधर उधर फेंक दिया। इसके बाद चोर छत से ही दुुकान में उतर आए और दुकान से एलईडी टीवी, पंखा, इंडक्शन, मिक्सी, वायरिंग का तार समेत करीब साढ़े नौ लाख का सामान चोरी करके ले गए। पहचान न हो सके, इसलिए चोरों ने दुकान से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए और डीबीआर सहित कैमरे भी ले गए।
रविवार सुबह पीड़ित ने दुकान खोली तो समान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरे गायब थे। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। कस्बा इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।