फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves stole cash and jewellery worth Rs 70 lakh from the locked house of an administrative officer in 33 minutes.

Hardoi News: प्रशासनिक अधिकारी के बंद मकान से 33 मिनट में 70 लाख के नकदी जेवर समेट ले गए चोर

Wed, 18 Feb 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery worth Rs 70 lakh from the locked house of an administrative officer in 33 minutes.
फोटो-14- चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान देखती महिला। संवाद
हरदोई। सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के बंद मकान में 33 मिनट के दौरान चोरों ने 65 लाख रुपये कीमत के जेवर और पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर में हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हे। फुटेज में नजर आए दो संदिग्धों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। मंगलवार आधीरात के बाद चोर घर में 2:02 बजे घुसे थे और 2:35 बजे बाहर निकले।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी सुनील जौहरी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सुनील ने बताया कि उनके साढ़ू प्रमोद सक्सेना शाहजहांपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुरम कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार रात प्रमोद के पुत्र विवेक की सगाई थी। इसमें शामिल होने के लिए मकान में ताला डालकर सुनील पत्नी ऊषा के साथ गए थे। उनके मकान के मुख्य गेट के साथ ही पीछे की ओर भी एक गेट लगा हुआ है। बुधवार सुबह पड़ोसी सचिन ने ऊषा को फोन कर बताया कि मकान के पीछे वाले गेट का ताला टूटा पड़ा है। इस पर ऊषा और सुनील डेढ़ घंटे के अंदर ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मकान के अंदर कमरे में बक्से और अलमारी का सामान फैला मिला। अलमारी का लॉकर भी टूटा था। मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे की अलमारी भी खुली मिली। सुनील ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। सुनील ने बताया कि चोर दो किलो चांदी और 400 ग्राम सोेने के जेवर ले गए हैं। इसमें सोने की दो चेन, दो जोड़ी झाले, दो झुमकी, पांच अंगूठी, मांगबेदी, चार कंगन, चांदी के 35 सिक्के, 15 जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछिया, एक कमर पेटी, एक सीतारामी आदि शामिल हैं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। इनके आधार पर पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में आया व्यवहार भी ले गए चोर, सामने के गेट पर अंदर से पड़ा था ताला
सुनील के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटी नेहा और नैंसी व पुत्र अभिषेक है। बताया कि 12 फरवरी को छोटी बेटी नैंसी की शादी हुई थी। शादी में लगभग पांच लाख रुपये व्यवहार में आए थे। यह रुपये एक पोटली में करके बक्से में रखे थे, पोटली भी चोर उठा ले गए। सुनील के मकान के दोनों गेट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें दो चोर घर में घुसते हुए और फिर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा। अंदर से ताला लगा होने की वजह से चोर अंदर नहीं घुस पाए। इसके बाद चोरों ने गली में मकान के पीछे के गेट का ताला तोड़ दिया। यहीं से अंदर आकर वारदात अंजाम दी।

फोटो-14- चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान देखती महिला। संवाद

फोटो-14- चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान देखती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed