फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves broke into four houses in Sadhinawan, stole from two

Hardoi News: सधिनावां में चार मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, दो में की चोरी

Wed, 11 Sep 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into four houses in Sadhinawan, stole from two
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावां गांव में मंगलवार रात चोरों ने चार घरों में नकब लगा दी। इनमें से दो मकानों में चोरी की घटना को अंजाम भी दे दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

सधिनावां निवासी शिशुपाल सिंह खेती करते हैं। मंगलवार रात वह परिजनों के साथ कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय मकान के पीछे की दीवार से नकब लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए। बक्से में रखे 10 हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के झाला, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल व कुछ अन्य जेवर चोरी कर ले गए। इसी गांव के दीन दयाल के मकान में चोरों ने नकब लगाई। यहां से बच्चों की किताबें, बर्तन और कपड़े चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने राम भजन और परशुराम के मकान में भी नकब लगाई, लेकिन घटना को अंजाम नहीं दे पाए। परशुराम के मकान में जहां नकब लगाई थी, उस कमरे में भूसा भरा हुआ था और इस कारण चोर अंदर नहीं घुस सके। राम भजन के मकान में भी नीव में मिट्टी के कारण चोर अंदर नहीं घुस पाए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव बताया कि घटना संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबा हजाराबाग में राजू राठौर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ सो गए थे। उनके मकान में रस्सी से चोर घुसने की कोशिश कर रहे थे। आहट मिलने पर राजू राठौर जाग गए। इसका अहसास होते ही चोर रस्सी के सहारे नीचे उतरकर भाग गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed