फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves broke

Hardoi News: बंद मकान का ताला तोड़ साढ़े पांच लाख के नकदी-जेवर ले गए चोर

Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke
फोटो-21-परमेश्वरदीन के मकान में खुला पड़ा बक्सा और बिखरा सामान। संवाद
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मढ़पाई गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दावा है कि चोर मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे 50 हजार रुपये और लगभग पांच लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मढ़पाई निवासी परमेश्वरदीन परिजन समेत पानीपत में रहते हैं। वहीं रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परमेश्वर ने बताया कि एक माह पहले वह गांव आए थे। चार दिन रुकने के बाद मकान के कमरों में ताला डालकर पानीपत चले गए थे। रक्षाबंधन पर उनकी चचेरी बहन जशोदा अपने मायके आई थीं। अपने मकान की छत पर जाकर देखा तो परमेश्वरदीन के कमरे खुले नजर आए। इस पर उन्होंने फोन पर परेश्वरदीन को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद परमेश्वरदीन ने उन्हें घर के अंदर भेजा। दावा है कि यहां कमरों के ताले टूटे थे और बक्सों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि 50 हजार रुपये, दो जोड़ी चांदी की जेवर, एक कमर बिछुआ, सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक मांगबेंदी, एक बेहसर, एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली, चांदी की दो करधनी व कुछ बर्तन चोरी हुए हैं। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन घटनाओं का खुलासा अब तक न कर सकी पुलिस
.बीते नौ अगस्त को नयागांव निवासी कॉस्मेटिक दुकानदार चांदमियां के मकान में चोरी हुई थी। चोर यहां से 31 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये के जेवर चोर कर ले गए थे। घटना के 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ इस मामले में खाली हैं।

.बीते 12 अगस्त को कोथावां में पाना के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था। यहां से चोर 35 हजार रुपये और लगभग चार लाख रुपये के जेवर और घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस घटना को लेकर कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed