{"_id":"664e299b36bbc758070019c4","slug":"thieves-attack-two-places-including-restaurant-take-away-cash-and-valuable-mobile-phones-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114825-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेस्टोरेंट समेत दो जगह चोरों का धावा, नकदी और कीमती मोबाइल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेस्टोरेंट समेत दो जगह चोरों का धावा, नकदी और कीमती मोबाइल ले गए
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक रेस्टोरेंट समेत दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रेस्टोरेंट के पीछे निर्माणाधीन मकान से रेस्टोरेंट में घुसकर घटना को अंजाम दिया। यहां से 22 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बीएन कॉलेज के पास श्री बालाजी रेस्टोरेंट है। इसके पीछे मकान निर्माणाधीन है। चोर मकान से चढ़कर रेस्टोरेंट में घुस गए। गुल्लक में रखे 22 हजार रुपये और पास ही रखे डेढ़ लाख रुपये कीमत के तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना रात लगभग दो बजकर 50 मिनट की है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।
इसके अलावा भगवंतनगर निवासी मकसूद अली के मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। यहां घर में घुसे चोरों ने मकसूद की पैंट से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मकसूद ने पुलिस को दी। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अतर्छा खुर्द निवासी रोहित यादव परिवार के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर में रहकर मजदूरी करते हैं। बीती 18 मई को वह इंदौर से वापस गांव आए थे। मकान का ताला तोड़ने पर अंदर के कमरों में रखे बक्सों का ताला टूटा मिला। सामान फर्श पर बिखरा पड़ा मिला। बैग में रखे जेवर भी गायब मिले। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर भी मिली है। जांच की जा रही है।