{"_id":"61acff97e3ae4b1f1a40944a","slug":"thief-threw-acid-on-trader-son-hardoi-news-knp6679090163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसे चोरों को पकड़ा, तो युवक पर डाल दिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसे चोरों को पकड़ा, तो युवक पर डाल दिया तेजाब
विज्ञापन
-तेजाब से झुलसा फैज। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में बैटरी व्यापारी के घर में घुसे चोरों को व्यापारी के पुत्र ने पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांडी कस्बे के इमामबाड़ा निवासी इमरान खान बैटरी व्यापारी हैं। शनिवार आधी रात के बाद उनके मकान में छत के रास्ते दो चोर घुसे। इमरान का पुत्र फैज खां (21) आहट मिलने पर जाग गया। फैज और चोरों के बीच धक्का मुक्की हुई, तो चोरों ने तेजाब फैज के सिर पर डाल दिया। तेजाब पड़ते ही फैज चीख पड़ा और गिर गया। इस बीच चोर छत से कूदकर भाग गए।
तेजाब से फैज का सिर और आंख झुलस गई, परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले गए और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव और सीओ बिलग्राम विशाल यादव ने पीड़ित के परिजनों से घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।