फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There will be no change in the road till Korriya on Shahjahanpur Road and Khetui on Lucknow Road

Hardoi News: शाहजहांपुर रोड पर कोर्रिया व लखनऊ रोड पर खेतुई तक सड़क में नहीं होगा कोई बदलाव

Wed, 27 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
There will be no change in the road till Korriya on Shahjahanpur Road and Khetui on Lucknow Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर मुख्यालय से करीब 8-8 किलोमीटर (किमी.) की लंबाई में लखनऊ मार्ग और शाहजहांपुर मार्ग में कोई बदलाव नहीं होगा। लोगों को इतनी ही चौड़ाई (तीन लेन) में मार्ग पर सफर तय करना होगा। न तो मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा और न ही डिवाइडर बनवाए जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। खेतुई से लेकर कोर्रिया तक मार्ग एनएचएआई के ही अधीन रहेगा।
हरदोई-लखनऊ और शाहजहांपुर को जोड़ने वाले मार्ग को एनएचएआई में दिए जाने के बाद इसके चौड़ीकरण व हरदोई शहर सहित शाहाबाद व बेहटागोकुल में बड़े वाहनों के दबाव को कम करने के लिए बाईपास भी बनवाए जा रहे हैं। शहर में बड़े वाहनों में वाहनों के दबाव को कम करने और लोगों के सफर को सुविधाजनक बनाए जाने के लिए लखनऊ रोड पर खेतुई के पास शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया के पास तक बाईपास निर्मित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खेतुई से लेकर लखनऊ चुंगी व पिहानी चुंगी होते शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया तक मार्ग के चौड़ीकरण, डिवाइडर बनवाए जाने की चर्चाओं पर एनएचएआई ने विराम लगा दिया है। ऐसे में इस मार्ग में कोई बदलाव न होने से राहगीरों को इतनी ही चौड़ाई के मार्ग पर सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पीडब्ल्यूडी को मार्ग दिए जाने की चर्चाओं पर लगा विराम
लखनऊ रोड पर खेतुई के पास से लखनऊ चुंगी व पिहानी होते शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया के पास मार्ग को लोक निर्माण विभाग को दिए जाने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। एनएचएआई ने मार्ग अपने अधीन ही रखने का निर्णय कायम रखा है।
--------------
करीब 15 किमी. मार्ग के इस भाग एनएचएआई ही करेगा रखरखाव
शहर मुख्यालय से लखनऊ की ओर मार्ग के करीब आठ किमी. से अधिक के भाग और शाहजहांपुर की ओर से करीब 7 किमी. से अधिक के भाग को लोक निर्माण विभाग को न दिए जाने के निर्णय के बाद इस भाग का रखरखाव भी एनएचएआई ही कराएगा।

------------
वर्जन
लखनऊ से पलिया तक पूरा मार्ग एनएचएआई के अधीन रहेगा। हरदोई शहर में बाईपास बनवाए जाने के कारण शहर लखनऊ रोड पर खेतुई और शाहजहांपुर मार्ग पर कोर्रिया तक के मध्य भाग में कोई परिवर्तन प्रस्तावित नहीं है। बाईपास बन जाने से बड़े वाहनों का दबाव इस भाग पर कम हो जाएगा और छोटे वाहनों के लिए तीन लेन मार्ग पर्याप्त रहेगा। ऐसे में इस मार्ग का रखरखाव एनएचएआई ही कराएगा।
बीपी पाठक, परियोजना अधिकारी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed