फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " There were socialist Chandrasekhar '

‘समाजवादी पुरोधा व चिंतक थे चंद्रशेखर’

Sat, 18 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 18 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
" There were socialist Chandrasekhar '

सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री

विज्ञापन
चंद्रशेखर की 89वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने उन्हें समाजवादी पुरोधा और चिंतक बताया।

राज्यमंत्री ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक पद यात्रा करने वाले पद यात्री पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने हमेशा अन्याय और पूंजीपतियों के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक इसका विरोध किया। आपातकाल में कांग्रेस में रहकर भी आपातकाल का विरोध करते हुए जेल गए और तत्कालीन कांग्रेस सरकार का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आज उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही सत्ता में पहुंचे हैं। यही वजह है कि उनकी मृत्यु के कई साल बाद भी चंद्रशेखर के विचार प्रासंगिक प्रतीत हुए। आज जब एक नई समाजवादी परिवार का गठन होने जा रहा है, उसमें भी उनकी विचारधारा से प्रभावित लोग हजारों की संख्या में जुड़ेंगे।

कहा कि इसके अलावा उनके बताए रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना कर सत्ता परिवर्तन में विश्वास न करके व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, पीके वर्मा, अमित बाजपेई, खालिद खां, रहमत अली, हफीज मंसूरी, सरोज सिंह, सर्वेंद्र सिंह, नीलम गुप्ता आदि मौजूद थे।

उधर, पिहानी में सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष शरीफ सिद्दीकी, धीरज गुप्ता, अखिलेश, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, रमेश राठौर, समीउल्लाह खां, धनीराम, प्रमोद कुमार, जयपाल राठौर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed