फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There were many fours and sixes in the secondary school cricket tournament.

Hardoi News: माध्यमिक विद्यालयोंं के क्रिकेट टूर्नामेंट में खूब लगे चौके छक्के

Thu, 18 Sep 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
There were many fours and sixes in the secondary school cricket tournament.
हरदोई। जिले के माध्यमिक विद्यालयों की क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले के 15 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन सात लीग मैच खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने जमकर चौके छक्के जड़े और दर्शकों से जमकर तालियां बटाेरी।
विज्ञापन

जनपदीय विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी के प्रधानाचार्य महेश प्रसाद ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया और बैज लगाकर सम्मानित किया। क्रीडा प्रभारी रजनीश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष और डीआईओएस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरआत कराई।
विज्ञापन

जिले की 15 टीमों के बीच पहले लीग के सात मैच हुए। मैच में आईआर इंटर कॉलेज संडीला ने श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी को 34 रनों से हराया। भगवंत नगर इंटर कॉलेज मल्लावां ने राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां को चार विकेट से हराया। रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज हरदोई को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला ने पंडित नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर को 20 रन से हराया। नरपति सिंह इंटर कॉलेज ने लाल बहादुर इंटर कॉलेज को छह विकेट से मात दी। गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला ने भी मैच जीता। निर्णायकाें में अखिलेश कुमार, अशोक पांडेय, उमाशंकर, रजनीश पांडेय, क्रीड़ा सचिव रामदयाल, संजय पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, महेश प्रताप और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed