फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was no light in the medical college for four hours, treatment was done in mobile light.

Hardoi News: चार घंटे नहीं आई मेडिकल कॉलेज में लाइट, मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

Sun, 01 Sep 2024 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
There was no light in the medical college for four hours, treatment was done in mobile light.
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। रविवार को एलटी लाइन का बॉक्स जल जाने के कारण मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति दो बार में चार घंटे तक बाधित रही। इस दौरान मोबाइल की रोशनी में मरीजों का उपचार किया गया। बिजली न आने से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार परेशान हुए। आपूर्ति बहाल हो जाने पर राहत मिली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति के लिए अलग फीडर है। इस फीडर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। रविवार सुबह आठ से 10 बजे तक मरम्मत कार्य होने के कारण मेडिकल कॉलेज फीडर बंद रहा। इसके बाद दोपहर में तीन बजे फीडर की एलटी लाइन का बॉक्स जल गया। इससे मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने के कारण मेडिकल कॉलेज में मोबाइल की रोशनी में मरीजों का उपचार किया गया। शाम को लगभग छह बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता परमानंद यादव ने बताया कि एलटी लाइन के बॉक्स में खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली। कस्बे में शनिवार रात मामूली फॉल्ट के कारण गुल हुई बिजली पूरी रात नहीं आई। रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे 500 उपभोक्ता पूरी रात उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।
पाली विद्युत उपकेंद्र से कस्बा के 15 वार्डों में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार रात आठ बजे बाज़ार, पटियानीव और खाराकुआं मोहल्ले की आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इसमें तीनों मोहल्लों के करीब साढ़े 500 बिजली उपभोक्ता हैं। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी। बिजली कर्मियों ने फॉल्ट खोजकर सही करने के स्थान पर सुबह बिजली सही होगी कहकर फोन काट दिया। पूरी रात लोग भीषण गर्मी व उमस से परेशान रहे।
करीब 12 घंटे बाद रविवार सुबह सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। मोहल्ला निवासी सूरज शुक्ला, धीरू शुक्ला, नीरज कश्यप, कृष्णा, राजा, अहबाब, फुरकान आदि ने बताया कि आए दिन बिजली का आना-जाना लगा रहता है। लोकल फॉल्ट के नाम पर यहां घंटों कटौती होती है। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया कि फॉल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसे सही कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
हरदोई। मेन लाइन में खराबी आने के कारण शनिवार रात शहर के दो उपकेंद्र सवा घंटे तक बंद रहे। इससे करीब 21 हजार बिजली उपभोक्ता बिजली न आने से परेशान रहे।
शहर का सिटी विद्युत उपकेंद्र और कोयल बाग कालोनी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 132 केवीए मन्नापुरवा से होती है। शनिवार रात पौने 10 मेन लाइन में खराबी आने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। दोनों उपकेंद्रों के बंद होने से शहर के सुभाष नगर, नुमाइश पुरवा, कौशलपुरी, महात्मा गांधी मार्ग, सिनेमा रोड, घंटाघर मार्ग, अशराफ टोला, अस्पताल रोड, कोयल बाग कॉलोनी आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे 21 हजार बिजली उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

रात 11 बजे बिजली लाइन सही होने पर दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे पूर्व सिटी पावर हाउस का सिनेमा रोड फीडर लोकल फॉल्ट के कारण आधा घंटे बंद रहा। शहर में लोकल फॉल्ट के कारण हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। उपखंड अधिकारी सदर आकाश वर्मा ने बताया कि मेन लाइन का जंफर जल गया है। उसे सही कराके आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed