फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was no indicator near the culvert under construction, bike rider groom's brother died, maternal uncle injured

Hardoi News: निर्माणाधीन पुलिया के पास नहीं था कोई संकेतक, बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत, मामा घायल

Tue, 26 Nov 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
There was no indicator near the culvert under construction, bike rider groom's brother died, maternal uncle injured
हरदोई। निर्माणाधीन पुलिया के पास कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने न तो कोई संकेतक लगाए और न ही डायवर्जन का बोर्ड। यही वजह रही कि कपड़े बदलने मामा के साथ बाइक से जा रहे दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल, निर्माणाधीन पुलिया से मामा-भांजे की बाइक टकरा गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर हालत में मामा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी राकेश खेती करते हैं। उनके बड़े पुत्र श्याम की बरात सोमवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार गई थी। शादी में उनका सबसे छोटा बेटा चंदन (24) भी गया था। रात में जयमाल के बाद कपड़े बदलने के लिए चंदन अपने मामा नीरज (35) के साथ बाइक से गांव जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में नानकगंज खदरा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा नीरज घायल हो गया। घटना की जानकारी पर परिजन समारोह छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। नीरज को 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। चंदन का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। घटनास्थल पर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृ़ढ़ीकरण का काम चल रहा है। यहां पुलिया भी बन रही है। पुलिया के पास न तो कोई संकेतक है और न ही रूट डायवर्जन का कोई बोर्ड लगा है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिया के पास कोई बाेर्ड लगा होता तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन



गमगीन माहौल में पूरी हुईं शादी की रस्में
हादसे की जानकारी पर ज्यादातर बराती और परिजन 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। ऐसे में शादी की रस्में गमगीन माहौल में बिना किसी शोर शराबे के साथ पूरी की गईं। सुबह जल्दी ही दुल्हन की विदाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed