{"_id":"66425d3fac971d703d05b0d3","slug":"there-was-heavy-voting-between-9-to-11-in-the-day-then-there-was-silence-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114477-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिन में नौ से 11 के बीच झमाझम बरसे वोट, फिर रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिन में नौ से 11 के बीच झमाझम बरसे वोट, फिर रहा सन्नाटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर मतदान पर साफ नजर आया। पूरे दिन में सबसे ज्यादा मतदान सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच हुआ। इन दो घंटों में हरदोई लोकसभा क्षेत्र में 13.92 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आखिरी के एक घंटे में तो महज 2.08 प्रतिशत वोट ही पड़े।
लोकसभा चुनाव में मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम को छह बजे तक चला। मतलब यह कि लगभग 11 घंटे तक मतदान हुआ। शुरुआती दो घंटों में बेहतर मतदान हुआ और इसके अगले दो घंटों यानी नौ बजे से 11 बजे के बीच मतदान प्रतिशत चरम पर था।
सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच बहुत ज्यादा धूप नहीं थी। न सिर्फ शहरी इलाकों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लग गई। दोपहर एक बजे के बाद बूथों पर सन्नाटा पसरने का दौर शुरू हुआ, तो फिर शाम होने तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर सन्नाटा ही रहा।
विज्ञापन
हरदोई लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो सात से नौ बजे के बीच 13.18 फीसदी वोट और नौ से 11 के बीच 13.92 फीसदी वोट पड़े। इसके अगले दो घंटे यानी 11 से एक बजे के बीच 12.61 फीसदी वोट पड़े। फिर एक से तीन बजे के बीच 8.47 फीसदी और तीन से पांच बजे के बीच 7.49 फीसदी वोट डाले गए। आखरी के एक घंटे में महज 2.08 प्रतिशत वोट ही पड़े।
-- -- -- -- -- -
एक नजर आंकड़ों पर
हरदेाई लोकसभा क्षेत्र
-- -- -- -- -- -- -- -
समय प्रतिशत
9:00 बजे तक 13.18 प्रतिशत
11:00 बजे तक 27.10 प्रतिशत
1:00 बजे तक 39.71 प्रतिशत
3:00 बजे तक 48.18 प्रतिशत
5:00 बजे तक 55.67 प्रतिशत
6:00 बजे तक 57.75 प्रतिशत