फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was a fight for the seat in the bus, the passengers were upset for hours

Hardoi News: बस में सीट के लिए मची मारामारी, घंटों परेशान हुए यात्री

Wed, 30 Aug 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a fight for the seat in the bus, the passengers were upset for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मुख्यमंत्री की ओर से राखी के त्योहार पर महिलाओं के लिए किराये में छूट दी गई है, इससे यात्रियों की संख्या बढ़ गई। दिल्ली के अलावा अन्य मार्गों पर बसों की संख्या न बढ़ने पर यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। पूरे दिन त्योहार मनाने जा रहीं महिलाओं को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय रोडवेज बस र्स्टैड से प्रतिदिन 138 बसों का संचालन होता है। जिसमें प्रतिदिन लगभग सात से आठ हजार यात्री यात्रा करते हैं। राखी के त्योहार पर परिवहन निगम की ओर से हरदोई परिक्षेत्र से दिल्ली मार्ग के लिए 90 अतिरिक्त बसें लगाई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से भी दिल्ली मार्ग के लिए 15 अतिरिक्त बसें संचालित हो रही है, मगर अन्य मार्गों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई है। शासन की ओर से मंगलवार की रात 12 बजे से महिलाओं के लिए किराया माफ कर दिया गया है, वह निशुल्क यात्रा कर सकतीं हैं। महिलाओं गुरुवार की रात 12 बजे तक किराये में छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर बुधवार की सुबह से यात्रियों का आना शुरू हो गया था। सामान्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को अधिक यात्री स्टेशन पहुंचे। इससे यात्रियों को बस में सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सीट के लिए पूरे दिन बस में मारामारी रही।
जो भी बस लगती वह 10 मिनट में भर जाती। इसके बाद अगली बस के लिए यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ती। कई बस में सीट लेने के लिए यात्रियों ने खिड़की के रास्ते चढ़ने का प्रयास किया। आरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर बसें बढ़ाई गई हैं। अगर आश्यकता हुई, तो अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।

अब तक महिलाओं को मिली फ्री सेवा का लाभ
वर्ष - यात्री
2022- 19588
2021-16445
2019-17050
धक्के के बाद भी स्टार्ट नहीं हुई बस: स्थानीय स्टेशन पर विकास नगर डिपाे कानपुर के लिए जा रही थी। इसमें सवारियां बैठी हुई थी, बस के स्टार्ट न होने पर यात्रियों ने बस में धक्का लगाया, मगर बस स्टार्ट ही नहीं हुई। दूसरी बस आने पर सवारियां उससे गंतव्य काे रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed