{"_id":"66046bfb5c23fbaf510a5954","slug":"there-is-corruption-from-ground-to-sky-in-congress-government-swatantra-dev-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112464-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार में जमीन से लेकर आकाश तक में हुआ भ्रष्टाचार : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार में जमीन से लेकर आकाश तक में हुआ भ्रष्टाचार : स्वतंत्र देव
Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सभी से चर्चा के बाद ही पार्टी का टिकट तय किया जाता है। कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जमीन से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार हुआ है।
फर्रुखाबाद से मंगलवार देर रात गंगानगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश में और वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। यूपी में न सड़क थी, न बिजली थी। बिजली का तार पकड़ने पर करंट नहीं आता था बल्कि बिल आने पर करंट लगता था।
उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की शक्ति और सामर्थ्य का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूक्रेन और रूस के युद्ध में भी भारत का झंडा लगाकर निकले लोगों को खरोंच तक नहीं आई और सब सुरक्षित अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, पीके वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित आदि ने जल शक्ति मंत्री का स्वागत किया।