{"_id":"67eada6d8475d18d9903e1a8","slug":"there-is-a-need-for-facilities-at-the-prescription-counter-the-sick-are-standing-in-the-sun-hardoi-news-c-213-1-hra1004-129022-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पर्चा काउंटर पर सुविधाओं की दरकार, धूप में खड़े हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पर्चा काउंटर पर सुविधाओं की दरकार, धूप में खड़े हो रहे बीमार
विज्ञापन
फोटो-17- मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर धूप में लाइन में लगे मरीज। संवाद
- मेडिकल कॉलेज में बिना टिन शेड डाले बना दिए नए पर्चा काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनाने के नए काउंटर संचालित तो कर दिए गए हैं लेकिन मरीजों को नए काउंटर पर मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। नए पर्चा काउंटर पर टीन शेड न होने की वजह से मरीज और तीमारदारों काे धूप में लाइन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मरीजों की सहूलियत के लिए मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटरों में इलाफा कर दिया गया है। ओपीडी इमारत में अभी तक पर्चा काउंटर बनाए जा रहे थे लेकिन अब पर्चा बनवाने के दो काउंटर इमारज के बाहर परिसर में शुरु कर दिए गए हैं। पर्चा काउंटर बनने से मरीजों को राहत तो मिली है लेकिन अब मरीजों को बाहर के काउंटर से पर्चा बनवालने में पसीने छूटे जा रहे हैं।
पर्चा काउंटर पर कोई शेड न होने की वजह से मरीज धूप में ही लगे रहते हैं। ऐसे में पहले से बीमार व्यक्तियों को धूप में खड़े होने से परेशान होना पड़ रहा है। धूप की वजह से लोग अब बाहर से पर्चा न बनवाकर अंदर ही पर्चा बनवाते हैं। इससे बाहर के काउंटरों का उपयोग बहुत कम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रचार्य डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई ने बताया कि पर्चा काउंटर पर शेड लगाने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। काम भी जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।