{"_id":"67a64051c5083e21550b3655","slug":"there-is-a-fight-for-reservation-in-trains-on-holi-hardoi-news-c-213-1-hra1004-126533-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: होली पर ट्रेनों में आरक्षण की अभी से मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: होली पर ट्रेनों में आरक्षण की अभी से मारामारी
Fri, 07 Feb 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27- रेलवे स्टेशन। संवाद
- दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ की ट्रेनों में आरक्षण प्रतीक्षा सूची बढ़ी
- होली से तीन दिन पहले सियालदह ट्रेन में नो-रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों के आरक्षण में अभी से मारामारी के हालात हैं। अधिकतर ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची काफी बढ़ गई है। दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर हरदोई तक आने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुके हैं। कोलकाता से जम्मूतवी चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस में होली के तीन दिन पहले तक प्रतीक्षा सूची भी समाप्त हो चुकी है। कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों को अभी से ही परेशान होना पड़ रहा है।
होली में भले ही अभी एक माह से अधिक का समय है लेकिन दूसरे प्रदेश व दूर जिलों में बसे लोगों ने अपने संग त्योहार मनाने के लिए अभी से ही ट्रेनों में आरक्षण कराने शुरू कर दिए। इसके चलते स्थिति अब यह है कि जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में आरक्षण समाप्त हो चुके हैं। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और कोलकाता से होकर आने वाली सभी ट्रेनों में कंफर्म आरक्षण भर चुके हैं और अब प्रतीक्षा सूची भी 100 के पार पहुंच गई है। कोलकाता से चलकर जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस में 11 से 13 मार्च तक प्रतीक्षा सूची भी भर चुकी है और अब नो-रूम आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।
इनसेट
ट्रेनों में अभी यह है प्रतीक्षा सूची की स्थिति
हरदोई। 11 से 13 मार्च के बीच दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में लखनऊ मेल में 73, 85 व 96 प्रतीक्षा सूची, पद्मावत एक्सप्रेस में 111, 187, 134 प्रतीक्षा सूची, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 56, 89, 82, अवध आसाम एक्सप्रेस में 57, 87, 97 और सद़्भावना एक्सप्रेस में 72, 79, 69 की प्रतीक्षा सूची है। अमृतसर व लुधियाना से आने वाली ट्रेनों में पंजाब मेल में 94, 93, 96, जम्मूतवी कानपुर एक्सप्रेस में 34 व 27, किसान एक्सप्रेस में 56, 78, 27 की प्रतीक्षा सूची और चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ में 62, 77, 37 और ट्रेन 15012 में 71, 77, 76 की प्रतीक्षा सूची अभी है।
विज्ञापन
इनसेट
स्पेशल ट्रेन व कोच बढ़ने से मिलेगी राहत
हरदोई। होली को लेकर रेलवे से अभी ऐसी कोई जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन त्योहार से पहले विशेष ट्रेनों का संचालन और कुछ प्रमुख ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा सकते हैं। रेलवे अफसरों की मानें तो इसका प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा जा चुका है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
इनसेट
तत्काल कोटे पर लोगों की निगाह
हरदोई। यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। तत्काल टिकटों के लिए भी मारामारी के हालात हैं। तत्काल टिकट के लिए बुकिंग ट्रेन चलने के 24 घंटे पहले शुरू होती है। हालांकि ट्रेनों में नो-रूम भी आने लगा है ऐसे में तत्काल टिकट मिलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।
वर्जन
- यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने होली पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव बनाया है। उम्मीद है कि हरदोई के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। आरक्षित टिकटों की बुकिंग दो माह पहले शुरू होने से प्रतीक्षा सूची बढ़ गई है।अभिषेक दीक्षित, जनसंपर्क अधिकारी, मुरादाबाद मंडल