{"_id":"6ac3de4a00df9444e00115eb","slug":"students-presented-a-path-to-the-future-through-models-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157896-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यार्थियों ने मॉडलों से पेश की भविष्य की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यार्थियों ने मॉडलों से पेश की भविष्य की राह
विज्ञापन
फोटो-23- कॅरियर मेले में जानकारी देते पं. दीन दयाल उपाध
टड़ियावां। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को कॅरिअर गाइडेंस, कॅरिअर काउंसलिंग व कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों, शैक्षिक संस्थानों, कौशल विकास और भविष्य के अवसरों से जुड़े एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडल, चार्ट व प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित करना है। मेले के दौरान इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, शिक्षण, रक्षा सेवा, बैंकिंग, तकनीकी शिक्षा और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर की अपार संभावनाओं की जानकारी दी गई। सेवायोजन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, थानाध्यक्ष टड़ियावां, केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक, जीडीसी हरदोई के प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक व आईटीआई के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उचित राह चुनने का मार्गदर्शन दिया।
संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता कौशल किशोर ने किया। पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय सिकरोहरी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई क्षमता और रुचि को पहचानने का अवसर मिलता है जिससे वह अपने भविष्य के लिए सही दिशा का चयन कर सकते हैं।