फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There are no roads or drains in the localities, and no pipeline water supply connections either

Hardoi News: मोहल्लों में मार्ग न नालियां, पाइपलाइन जलापूर्ति के कनेक्शन भी नहीं

Sun, 24 Aug 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
There are no roads or drains in the localities, and no pipeline water supply connections either
हरदोई। वार्ड संख्या-9 न्यू सिविल लाइन पश्चिमी के मोहल्लों में न तो मार्ग सही सलामत हैं और न ही नाला-नालियां। लोगों के घरों में पाइपलाइन जलापूर्ति के लिए कनेक्शन भी नहीं हैं। नालों की सफाई न कराए जाने से नालों में गंदगी और पानी ऊपर तक भरा है। कई स्थानों पर तो फुटपाथों पर गंदा पानी आ गया है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड न्यू सिविल लाइन पश्चिमी में सुभाषनगर और झबरापुरवा का आंशिक भाग भी शामिल है। वार्ड की करीब 14,000 आबादी है जिसमें 5,500 मतदाता शामिल हैं। वार्ड में डीएम, एसपी के साथ ही आला अधिकारियों के आवास भी हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों, नालियों और जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में पानी की निकासी न होने से मार्गों और मोहल्लों में जलभराव होता है।
विज्ञापन


-


मोहल्ले में साफ-सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाई जाती है। नाला-नालियों की साफ-सफाई तो दूर उनके किनारे उगने वाली घास और झाड़ी आदि की भी नियमित सफाई नहीं कराई जाती। इससे गंदगी होने के साथ की कीड़े-मकोड़े भी पनपते हैं। पानी निकासी न होने से मोहल्ले में जलभराव होता है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--


मोहल्ला निवासी मदन पाल ने बताया कि जीएसटी कार्यालय के सामने और वन विभाग कार्यालय से सटी गली पूरी तरह से उखड़ गई है। पानी निकासी के इंतजाम न होने से मार्ग में ही पानी भरता है। गड्ढों के कारण वह हादसा का शिकार हो चुके हैं। एक पैर भी टूट गया है। जलभराव के कारण बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं।

--


केशवती पाल ने बताया कि अभी तक न तो पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन का कनेक्शन हो पाया है और न ही गैस कनेक्शन किए गए हैं। बरसात और घरों से निकलने वाले पानी के निकास के लिए नालियां भी नहीं हैं। गलियां भी खराब है जिससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। बरसात में होने वाले जलभराव के समय बच्चों को स्कूल भेजने में भी दिक्कतें होती हैं।
--


मोहल्ला निवासी गौरव सिंह चौहान ने बताया कि नाला-नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। नालियों पर पड़े पत्थर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे जलभराव के समय वाहनों को निकालते समय हादसे की आशंका रहती है। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियों की भी आशंका रहती है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है।


--


वार्ड संख्या-9 न्यू सिविल लाइन पश्चिमी के सभासद प्रतिनिधि राजीव सिंह ने बताया कि वार्ड बड़ा है। मोहल्लों में लोगों को दिक्कतें हैं। मार्ग, नाला-नालियों की साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त नालियों को बनवाने और क्रॉस नालियों पर पटरा आदि डलवाए जाने के लिए नगर पालिका में प्रस्ताव दिए गए हैं। अभी तक उन पर काम कराना तो दूर नालों की सफाई, मार्गों की मरम्मत आदि भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed