फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There are 10,375 stray dogs in the district, no arrangement for catching them and shelter home

Hardoi News: जिले में 10,375 लावारिस कुत्ते, पकड़ने और शेल्टर होम की नहीं है व्यवस्था

Mon, 25 Aug 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
There are 10,375 stray dogs in the district, no arrangement for catching them and shelter home
हरदोई। जिले में 10,375 लावारिस कुत्ते हैं। उन कुत्तों को पकड़ने और संरक्षण के लिए शेल्टर होम की कोई व्यवस्था नहीं है। मवेशियों की गणना के समय जिले में कुत्तों की संख्या 10,375 निकलकर आई है। वहीं पालतू कुत्तों के पंजीकरण के प्रति भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने विभिन्न प्रजाति के कुत्तों को पाल रखा है।
विज्ञापन

मवेशियों की गणना के समय लावारिस कुत्तों की गिनती कराई गई। वहीं शासन ने कुत्ता नियंत्रण अभियान की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को सौंपी है। मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में लावारिस कुत्तों की नसबंदी, रैबीज रोधी टीकाकरण कराने के बाद मूल स्थान पर छोड़े जाने की व्यवस्था दी है।
विज्ञापन

--
गणना में 10,375 लावारिस कुत्ते चिह्नित
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों की गणना कराई जाती है। अभी हाल ही में कराई गई मवेशियों की गणना में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 10,375 कुत्ते चिह्नित किए गए हैं। इन कुत्तों का ब्योरा पशुपालन विभाग पर ऑनलाइन भी दर्ज किया गया है। बताया कि कुत्तों की नसबंदी को लेकर नगरीय निकायों को जिम्मेदारी दी जाती है। निकाय की तरफ से कुत्तों की नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग से सहयोग मांगे जाने पर संबंधित चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी को नामित किए जाने की व्यवस्था है। इसमें कुत्तों को पकड़कर लाने की व्यवस्था नगरीय निकाय की तरफ से ही की जाती है। विभाग चिकित्सीय सुविधा-सहूलियत उपलब्ध कराने का काम करता है। बताया कि वैसे जिले में अभी तक कुत्तों की नसबंदी किए जाने का कोई अभियान नहीं चलाया गया है। भविष्य में ऐसी कोई कार्ययोजना बनती है तो काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोहल्ला सिविल लाइन निवासी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पोमेरेनियन प्रजाति का कुत्ता पाल रखा हैं। वह उसकी नियमित देखभाल करते हैं। बताया कि पालतू कुत्ते की दिनचर्या शुरू से ही तय करनी पड़ती है। शुरूआत में तो कुछ दिनों तक दिक्कत आती है लेकिन धीरे-धीरे कुत्ते की आदत बन जाती है।

--
विष्णुपुरी निवासी आनंद अवस्थी ने बताया कि उन्होंने जर्मन शेफर्ड का जोड़ा पाल रखा है। दोनों परिवार के सदस्यों की भांति हैं और सभी सदस्यों से घुले मिले हैं। परिवार के सदस्य कुत्तों का जन्मदिन मनाते हैं और केक भी काटते हैं। दोनों की जोड़ी एक आवाज पर घर से बाहर और बाहर से घर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed