फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then the mercury reached 38 degrees

फिर पारा 38 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 31 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 31 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Then the mercury reached 38 degrees

लगातार बढ़ती जा रही उमस और धूप की तपिश के कारण

विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी से लोग बिलबिलाने लगे हैं। रविवार को भी दिन काफी गर्म रहा। उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब छकाया।

सावन मास की शुरुआत में भी सिर्फ एक बार हल्की बारिश जिले में हुई और उसके पहले से ही अच्छी बारिश को लोग तरस रहे हैं, पर रुक रुक कर पूरे सीजन में अब तक जिले में तीन से चार बार ही अच्छी झमाझम बारिश हुई, पर इसके बाद लोगों को तरसना ही पड़ा है। सावन मास होने के बावजूद भी लोगों को बारिश के लिए तरसना पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से बढ़ी उमस रविवार को भी लोगाें को पूरे दिन परेशान करती रही। लोगों ने गर्म मौसम और उमस से अंदाजा लगाकर शनिवार देर रात बारिश होने का कयास लगाया, पर बारिश इस बीच नहीं हुई। इधर, रविवार भी गर्म रहा। रविवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया, जिससे लोग गर्मी से बिलबिलाते देखे गए।

छुट्टी के दिन एवं बेहद गर्मी से सड़कों पर भी सन्नाटा देखने को मिला। दूसरी तरफ यदि लोग निकले भी तो वह धूप से अपना बचाव करने को लेकर निकले। कोई गमछा डालकर तो कोई छाता लगाकर सड़कों से गुजरते देखा गया। उधर, मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि बारिश की संभावनाएं लगातार बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed