फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then enter the observers report on irregularities in quota met

कोटे में गड़बड़ी मिले तो पर्यवेक्षकों पर भी दर्ज करें रिपोर्ट

Sat, 16 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 16 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Then enter the observers report on irregularities in quota met
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। राशन दुकानों में अनियमितता मिलने पर कोटेदार के साथ जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। अनियमितता में जिन कोटेदारों पर अभी तक कार्रवाई हुई है, उन दुकानों के पर्यवेक्षकों के खिलाफ भी रिपोर्ट कराएं। ये निर्देश शनिवार को सरकारी योजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने डीएसओ को दिए।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल विकास भवन में जनहित में जारी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने निर्मित ट्रामा सेंटर की जानकारी ली। ट्रामा सेंटर उपकरण, सामान और पूरे स्टाफ की तैनाती न होने पर जवाब तलब किया। सीएमओ ने बताया कि स्टाफ की नियुक्ति और सामान मुख्यालय से मिलेगा। मंत्री ने महिला अस्पताल के नए भवन, पोस्टमार्टम हाउस और सीएचसी बावन के बारे में भी जवाब तलब किया। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति महज 46 प्रतिशत होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली विभाग का नंबर आया। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के फेस-2 का काम लंबित होने पर एक्सईएन को तलब किया। एक्सईएन ने बताया कि जिस एजेंसी को काम दिया गया था, वह ब्लैक लिस्टेड हो गई है। अब नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी को चयनित किया गया। नितिन ने विद्युतीकरण होने वाले गांवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश एक्सईएन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने बीएसए से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाए। अध्यापकों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए स्कूलों की चेकिंग भी कराएं। लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।


समाजवादी पेंशन, लैपटॉप एवं कन्या धन वितरण, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु, कौशल विकास मिशन सहित सभी विभागों के अधिकारियों से मंत्री ने जानकारी ली। आपूर्ति विभाग की समीक्षा में राशन कार्डों की शतप्रतिशत फीडिंग न हो पाने पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिया कि 30 जुलाई तक फीडिंग का काम करा करा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed