फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then came the procession of thieves

फिर निकली चोरों की बारात

Tue, 18 Aug 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 18 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Then came the procession of thieves

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की गतिविधियां तेज हो गई है। रविवार की रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहान थोक निवासी विवेक पुत्र मनसुख रविवार की रात घर में परिवार के साथ सो रहे थे। बताया जाता है कि रात में छत के रास्ते से चोर उनके घर में घुसे और कमरे में रखी चार जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, एक सोने का लाकेट, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी टाप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायजेब और बीस हजार रुपये की नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोर पड़ोस में रह रहे राकेश गुप्ता के घर में उतर गए। चोरों ने उनकी पैंट की जेब में पड़े पांच हजार रुपये निकाल ले गए। उसके बाद वह पड़ोसी विजय गुप्ता के घर में घुसे और एक मोबाइल और पांच हजार रुपये की नगदी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रात के दबंगों ने एलआईसी अभिकर्ता उमाशंकर गुप्ता के घर को भी निशाना बनाया और उसके यहां सेे 35,020 रुपये की नगदी और एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि सुबह जब लोग जागे और कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा देखा तो सभी के होश उड़ गए।


घटना की जानकारी पर आसपास के लोग जमा हो गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस बाबत कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed