फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft of lakhs from three houses including that of BSP leader

Hardoi News: बसपा नेता समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Fri, 29 Mar 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 29 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from three houses including that of BSP leader
मल्लावां (हरदोई)। बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक ही गांव के तीन घरों को निशाना बनाया। चोर छह लाख की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। तीन घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत में हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बांसा गांव में चोर गांव निवासी बसपा के जिला प्रभारी मुकेश कुमार बाबा के घर में पीछे की दीवार से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। मुकेश बाबा व अन्य परिजन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बॉक्स के भी ताले तोड़ दिए। इसमें रखे पांच लाख रुपये, दो सोने की चेन, दो लाकेट, चार अंगूठी, चांदी की पायल व सिक्के समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी विजयपाल खेतीबाड़ी करते हैं। उनके पुत्र अभिषेक वर्मा कृषि विभाग में हैं। विजयपाल रात में छत पर बने कमरों में सो रहे थे। चोर ने घर में घुसकर नीचे के कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी व बॉक्स को तोड़कर इसमें रखे दो सोने के हार, एक मांग बेदी, चार कंगन, छह चेन, 15 अंगूठी, आठ कान के झाले, चांदी की 11 जोड़ी पायल और 25 हजार रुपये आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह की भाभी जगदेई के घर में घुसे। जगदेई के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी तोड़ डाली। इससे जगदेई की आंख खुल गई लेकिन, बाहर से कुंडी बंद होने के कारण वह कमरे से नहीं निकल सकीं। इस पर उन्होंने रात में करीब दो बजकर 20 मिनट पर देवर अनिल सिंह को फोन किया।
अनिल सिंह जब तक पहुंचे तब तक चोर अलमारी में रखे छह सोने के कंगन, दो जोड़ी झाले, चार अंगूठी, कान की बाली, तीन जोड़ी पायल, 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। जगदेई के घर से हुए शोर-शराबा के बाद भाग गए। सीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।


24 फरवरी को तेंदुआ गांव में भी तीन घरों में हुई थी चोरी
मल्लावां। कोतवाली से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित तेंदुआ गांव में 24 फरवरी की रात को एक साथ तीन घरों में ढाई लाख रुपये व लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। इसके बाद इसी गांव में चार मार्च को राकेश के घर में चोर दाखिल हुए थे।
खटपट की आवाज सुनकर भतीजे संतोष ने एक चोर को पकड़ने की कोशिश की थी। इस पर चोर ने संतोष पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया था। इस घटना में रिपोर्ट दर्ज न होने व तीन घरों में हुई चोरियों का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों ने मल्लावां-संडीला रोड पर दूसरे दिन तेंदुआ गांव में जाम लगा दिया था। सीओ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

सीओ के चोरी के खुलासे के आश्वासन पर जाम खुला था लेकिन, इसके बावजूद इन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इसी बीच चोरों ने बांसा गांव में चोरी कर दहशत फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed