फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in two houses

हरदोई में सेवानिवृत्त फौजी भाइयों के घर से लाखों की चोरी

Tue, 09 Jul 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
theft in two houses
दुलारपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता शिवम सिंह। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर तिगावां में सोमवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी भाइयों के घर से लाखों की नगदी और जेवर चुरा लिए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

दुलारपुर तिगांवा निवासी सर्वेश सिंह व उसके भाई दिनेश सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। दोनों भाइयों के मकान आसपास बने हैं। सोमवार रात सर्वेश छत पर सो रहा था। उसका पुत्र शिवम, पुनीत व पुत्री बरामदे में सो रहे थे। वहीं दिनेश घर के दरवाजे सो रहा था। घर में पत्नी मिथलेश, पुत्र विकास और पुत्री सुमन, बड़ा बेटा विवेेक और बहू गीता थी।
विज्ञापन

देर रात सर्वेश के मकान की पीछे की दीवार से चढ़े चोरों ने कमरे में बक्सों के ताले तोड़कर 55 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। इसके बाद चोर उसी मकान की छत से दिनेश के घर में घुसे। कमरों में बक्सों के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये और जेवर पार कर दिए। मंगलवार सुबह चार बजे सर्वेश के पुत्र शिवम की आंख खुली तो वह कमरे की तरफ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर रमेश की बहू गीता छत से कमरे में गई। उसने कमरे में सामान फैला देखा तो सन्न रह गई। दोनों घरों में चोरी होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया विवेक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये माल ले गए चोर
लोनार। सर्वेश के अनुसार एक हार, सोने की चेन, सोने की 5 अंगूठी, 3 मंगलसूत्र, 4 जोड़ी पायल, सोने की 6 चूड़ी, एक मांग बेंदी व 55 हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं दिनेश ने बताया कि सोने की एक चेन, 4 मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाले, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल और 70 हजार रुपये चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed