{"_id":"5fce6a298ebc3ecf727edc80","slug":"theft-in-traders-house-hardoi-news-knp5985977190","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में व्यापारी के घर से चोर ने नगदी और जेवर चुरा लिए। व्यापारी का पुत्र मौके पर पहुंच गया, तो चोर रॉड दिखा धमकाकर भाग गया।
सुभाष नगर निवासी अरविंद अवस्थी पुत्र राममूर्ति अवस्थी व्यापारी हैं। रविवार रात उनके साले की शादी नुमाइशपुरवा में थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने गया था। देर रात अरविंद का पुत्र अश्वनी घर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। जैसे ही वह घर में घुसा, एक नकाबपोश रॉड लेकर निकला और उसे धमकाकर भाग गया। उसकी चप्पलें वहीं छूट गईं।
अश्वनी अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। सामान बिखरा पड़ा था। उसने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। अरविंद के मुताबिक चोर 34 हजार रुपये और एक जोड़ी सोने की झुमकी चोरी कर ले गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।