{"_id":"5fca74dd8ebc3ecfac0bee00","slug":"theft-in-peshkar-house-hardoi-news-knp5980252142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशकार के बंद मकान से चार लाख रुपये के नगदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशकार के बंद मकान से चार लाख रुपये के नगदी जेवर चोरी
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आशानगर में पेशकार के घर से चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
आशानगर निवासी विपिन कुमार न्यायालय में पेशकार हैं। उनकी पत्नी सरवती बच्चों के साथ खंजानपुरवा स्थित मायके में रह रही थीं। सरवती के मुताबिक आशा नगर स्थित मकान में पति विपिन और देवर रविंद्र रह रहे थे। गुरुवार रात दोनों कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं।
इस पर सभी लोग घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा मिला। सरवती ने बताया कि बेटी के एडमीशन के लिए एक लाख रुपये घर में रखे थे। चोर नगदी और सोने के हार, झुमकी, पायल, मांग टीका समेत लगभग तीन लाख रुपये के जेवर ले गए। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।