{"_id":"5f400d7b8ebc3e3d0b3d96ae","slug":"theft-in-house-hardoi-news-knp57807608","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त नगर पालिका कर्मी के मकान से छह लाख के नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त नगर पालिका कर्मी के मकान से छह लाख के नकदी जेवर चोरी
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मुंशीगंज में गुरुवार रात नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए।
मोहल्ला मुंशीगंज निवासी गिरीश शुक्ला नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह निशक्त पत्नी उर्मला के साथ मुंशीगंज स्थित मकान में रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र कलराज अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार रात उनके मकान के पिछले हिस्से में चोरों ने सेंध लगा दी और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चार लाख रुपये, सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कंगन, तीन अंगूठी सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
लॉकर में रखे किसान विकास पत्र और एफडी भी चुरा लीं। घटना की सूचना पर सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फील्ड यूनिट की टीम ने नमूने लिए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।