फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in hospital in hardoi

बेटे का इलाज कराने आए तीमारदार की जेब से पांच हजार उड़ाए

Wed, 02 Sep 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
theft in hospital in hardoi
हरदोई में जिला महिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। 30 अगस्त की रात बेटे का उपचार करा रहे तीमारदार की जेब काटकर अराजकतत्वों ने पांच हजार की नगदी, मोबाइल पार कर दिया। सुबह आंख खुलने पर जेब कटी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने आसपास मौजूद लोगों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनियामऊ निवासी प्रवेश उर्फ गुड्ड़न दीक्षित लखनऊ में निजी सुरक्षाकर्मी हैं। एक हफ्ता पूर्व पत्नी रंगोली ने बेटे को जन्म दिया था। गुड्ड़न के मुताबिक बेटे के पेट में गंदा पानी चला गया था। इस पर छह दिन पूर्व जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

बताया कि 30 अगस्त की रात वह अस्पताल परिसर के रैन बसेरे में सो रहे थे। सुबह जागने पर उसका हाथ अपनी जेब पर गया तो उसे जेब कटी मिली। बेटे के इलाज के लिए जेब में रखी पांच हजार की नगदी व 18 हजार कीमत का मोबाइल अराजकतत्वों ने पार कर दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ममता का दो दिन पूर्व मोबाइल चोरी हो गया था। नर्स ने मोबाइल की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड की तलाशी लेने पर नर्स का मोबाइल उसके पास से बरामद हुआ था। होमगार्ड व नर्स में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed