फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in hardoi

व्यवसाई के घर से सात लाख की नगदी समेत दो लाख के जेवर चोरी

Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
theft in hardoi
सवायजपुर में चोरों ने रविवार रात कस्बा निवासी व्यवसायी के घर से सात लाख रुपये और लाखों के जेवर चुरा लिए। एसओ लोनार सुरेश कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा में आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले विनोद गुप्ता कि बस अड्डा पर मिठाई की दुकान है। उनके पास कोल्डड्रिंक की तहसील क्षेत्र की एजेंसी भी है। रविवार देर रात तीन बजे विनोद की पत्नी संगीता ने बरामदे का दरवाजा व बाहर का गेट खुला देखा तो वह दूसरे कमरे में गईं। वहां रखीं दोनों अलमारी खुली मिलीं। उनमें रखा सामान बाहर बिखरा था।
विज्ञापन

सामान बिखरा देखकर संगीता ने शोर मचा दिया। इस पर विनोद समेत अन्य परिजन जाग गए। विनोद ने बताया कि चोर दोनों अलमारी में रखे सात लाख रुपये व पांच अंगूठी, सोने की दो चेन, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाला समेत लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की। एसओ लोनार सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed