फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft from a locked room in the Block Pramukh's brother-in-law's house.

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुख के जेठ के मकान में बंद कमरे से चोरी

Wed, 24 Jun 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Theft from a locked room in the Block Pramukh's brother-in-law's house.
फोटो-13-खुली पड़ी अलमारी दिखाती विपिन की पत्नी प्रिया। संवाद
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के एक सुठेना गांव में ब्लॉक प्रमुख के जेठ के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सेवानिवृत्त फौजी के मकान से 1.80 लाख रुपये और सोने के जेवर चोरी किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रामश्री के जेठ रामनंदन कनौजिया सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह गांव में ही रहते हैं। मंगलवार रात दो बेटों विपिन और पवन कुमार के साथ घर में सोए थे। राम नंदन ने बताया कि विपिन मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सोए थे। बहू प्रिया अपने मायके लखीमपुर गई हुई हैं। दूसरा बेटा पवन पत्नी के साथ नीचे ही कमरे में सोया था।
विज्ञापन

विपिन के कमरे में ताला लगा था। बताया कि उनकी पत्नी रामरती कमरे से बाहर निकली तो विपिन के कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। 1.80 लाख रुपये, सोने के दो हार, चार चेन, चार कंगन आदि चोरी होने का दावा किया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। कुछ बिंदुओं के कारण घटना संदिग्ध लग रही है लेकिन गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed