फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man 's body was found in a field , killing suspected

युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

Sun, 24 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 24 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found in a field , killing suspected
थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ  ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के  अछुआपुर गांव के पास सड़क किनारे खेत में रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी बाइक पास में ही खेत के किनारे खड़ी थी। घटना की सूचना पर आस पास के लोग पहुंचे और युवक की शिनाख्त मुन्ना (45) पुत्र शहजादे निवासी थमरावा के रूप में हुई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर एसआई राजेश चौधरी, टड़ियावां थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू और सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना स्थल पर गेहूं की फसल रौंदी होने से वहां पर युवक के साथ हाथ पाई व मारपीट की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मुन्ना शनिवार की शाम को अपने साले मो. रईस निवासी मुरवा थाना हरियावां के घर गया था। वहां से वह रात में वापस आ रहा था। मगर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार को मायके कानपुर गई थी। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ जितेंद्र गिरी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मुन्ना के भाई मुख्तार ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भाई की हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed