{"_id":"6224f00f753ce710390cf5d5","slug":"the-young-man-injured-in-the-accident-died-in-the-hospital-hardoi-news-knp684217112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के झंझौली गांव के पास 27 फरवरी की रात ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक ने शनिवार की रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है।
थाना क्षेत्र के लालपुर खाले निवासी शेखर (35) 27 फरवरी की रात साथी नितलाल के साथ बाइक से अतरौली आ रहा था। रास्ते में गांव झझौली के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन गंभीर रूप से घायल शेखर को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए थे। जहां पर उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। शेखर के पिता सोबरन ने बताया कि शेखर के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है।
थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शेरा व मालिक अवधेश निवासी जाजुपुर के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।