{"_id":"5840699d4f1c1b0d1ede7bff","slug":"the-young-man-died-in-hardoi-from-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीतापुर के युवक की हरदोई में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के युवक की हरदोई में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : प्रतीकात्मक
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। युवक अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के सुल्तानपुर थाना के इमलिया गांव निवासी छात्रपाल का बेटा विनोद (30) की बहन वीना की ससुराल माधौगंज थाना के सहजना गांव में है।
बुधवार को वीना के बेटे सोनू का विवाह में शामिल होने के लिए विनोद सहजना गांव जा रहा था। देर शाम करीब आठ बजे वह हरदोई- लखनऊ रोड पर बघौली के पावर हाउस के सामने पहुंचा था कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से विनोद के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। कुछ देर बाद उसका सूचना छोटा भाई अजय व अन्य लोग सीएचसी पहुंचे। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मौत की वजह से सिर में गंभीर चोट होना बताया गया है।