{"_id":"687d19be5f3a320ed8096b55","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134606-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
दिवंगत आदित्य।
हरदोई। रद्देपुरवा निवासी युवक ने रविवार की दोपहर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बाहर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस ने शव निकाला। हालांकि, परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
शहर के रद्देपुरवा निवासी आदित्य पाल (31) ज्यादातर समय घर में ही बिताता था। पिता अनिल पाल सरकारी अध्यापक हैं। आदित्य के पिता के मुताबिक, रविवार की सुबह आदित्य बाहर गया था। दोपहर में लौटा और कमरे में चला गया। देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो आवाज दी गई।
लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा भी अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की से देखा तो रस्सी के फंदे से आदित्य का शव लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरा।
विज्ञापन
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजन मौत की वजह बताने से बचते रहे। हालांकि, प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है।