फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The worker was murdered and his body was thrown behind the village secretariat

Hardoi News: मजदूर की हत्या कर शव ग्राम सचिवालय के पीछे फेंका

Sun, 25 May 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The worker was murdered and his body was thrown behind the village secretariat
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मम्मरपुरवा में मजदूर की हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में लकड़ी के चइले जैसे हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला निवासी सुरेंद्र (55) पिछले 11 साल से मम्मरपुरवा में अपने बहनोई चेतराम के साथ रहते थे। सुरेंद्र्र शहर में सांडी रोड स्थित श्मशान घाट के पास लकड़ी की ठेकी पर मजदूरी करते थे। लकड़ी लाने ले जाने का काम करते थे। चेतराम के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग नौ बजे सुरेंद्र रोज की तरह घर से निकले थे। रात में वापस घर नहीं आए। देर रात तक उन्हें तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे कुछ ग्रामीणों ने सुरेंद्र का खून से लथपथ शव ग्राम सचिवालय के पीछे पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चेतराम को दी। चेतराम ने पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, शहर कोतवाल संजय त्यागी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है। अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed