फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman with whom the young man was close had strangled her with a saree.

Hardoi News: जिस महिला से थीं युवक की नजदीकियां, उसी ने साड़ी से कस दिया था गला

Sun, 01 Dec 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The woman with whom the young man was close had strangled her with a saree.
हरदोई। 28 नवंबर को पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में युवक की नृशंसता से हत्या किए जाने की घटना का खुलासा पुलिस आज कर सकती है। पुलिस को घटना के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। जिस महिला से मृतक की नजदीकियां थीं उसी ने साड़ी से गला कसकर हत्या की थी। इसके बाद चाकू से उसके गुप्तांग पर कई वार कर दिए थे। घर में ही हत्या करने के बाद उसका शव पड़ोसी के बंद मकान के बाहर बरामदे में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी अजय सिंह (24) गांव में ही रहकर खेती करता था। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे उसका शव गांव के ही प्रेमपाल के बंद पड़े मकान के बाहर बरामदे के एक कोने में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। उसके गुप्तांग में धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। आंख और कनपटी के पास भी चोट मिली थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि अजय सिंह की पत्नी शादी के कुछ माह बाद ही उसे छोड़कर चली गई थी। अजय सिंह की नजदीकियां गांव निवासी एक महिला से थीं।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक उक्त महिला से बुधवार 27 नवंबर की रात नशे में अजय ने मारपीट की थी। गुस्से में आकर महिला ने अजय का गला दबा दिया था। बाद में साड़ी के फंदे से गला कसकर हत्या कर दी थी। चाकू से गुप्तांग पर वार कर दिए थे। महिला ने अपने पति की मदद से अजय का शव पड़ोसी के मकान के बरामदे में फेंक दिया था। यह भी पता चला है कि अजय सिंह की आंख हमलावर ने नहीं निकाली थी, बल्कि छछूंदर उसकी आंख खा गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed