फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman fell off the bike and was run over by a car coming from behind.

Hardoi News: बाइक से उछलकर गिरी महिला, पीछे से आ रही कार ने रौंदा

Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The woman fell off the bike and was run over by a car coming from behind.
फोटो 19 - कन्यावती की फाइल फोटो
विज्ञापन

लखनऊ-हरदोई मार्ग पर तिलोइया के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित ग्राम तिलोइया के पास एक बाइक के अनियंत्रित होने से उस पर सवार महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जिला उन्नाव थाना औरास के ग्राम अदौरा निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप मंगलवार की देर रात बाइक से माता कन्यावती (55) व अपने चार वर्षीय पुत्र प्रभात के साथ थाना कछौना के ग्राम रैसों में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वह जब लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित ग्राम तिलोइया पहुंचे तो पीछे से कोई अज्ञात वाहन निकलने के कारण धूल का गुब्बार उठने से आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन

कन्यावती की घटनास्थल पर मौत हो गई। महिला का बेटा व पौत्र बाल-बाल बच गए। मृतका के तीन बेटे हैं। पति की मौत हो चुकी है। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed