फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The window latch broke as soon as it was opened

Hardoi News: खोलते ही खिड़की की टूट गई कुंडी

Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The window latch broke as soon as it was opened
फोटो-25- सवायजपुर में नवनिर्मित कोतवाली के भवन का निरीक्षण करतीं सीडीओ सौम्या गुरुरानी। संवाद
विज्ञापन

- कमियां दूर किए जाने के बाद होगा कोतवाली भवन हस्तांतरित
- सीडीओ ने टीम के साथ भवन का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। कोतवाली कार्यालय भवन के मंगलवार को निरीक्षण में सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने जैसे ही एक खिड़की खोलने का प्रयास किया तो, कुंडी टूट गई। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की।
कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए। कोतवाली भवन का काम 667.63 लाख की लागत से कराया गया है। कहा कि कमियों को दूर किए जाने के बाद ही भवन हस्तांतरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ को निरीक्षण में कोतवाली भवन के पुरुष बंदीगृह सहित कई कमरों में प्लास्टर, पुट्टी और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कई खामियां मिली। बिजली वायरिंग व छत पर पानी आने से सीलन मिली। खामियों पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (इकाई लखनऊ) के सहायक अभियंता अशोक त्यागी को निर्देश दिए कि सभी कमियों को जल्द दूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि खामियों को समय से ठीक नहीं किया गया, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आरके मौर्य, शाहाबाद खंड विद्युत वितरण और शारदा नहर के अभियंता, एसडीएम संजय अग्रहरि, कोतवाल विजय कुमार मौजूद रहे।

पांडेयपुर में अमृत सरोवर के लिए मिली शाबाशी, आरआरसी के लिए फटकार
सीडीओ सौम्या गुरु रानी ने ब्लाक भरखनी के पांडेयपुर के अमृत सरोवर को देखा। अच्छा काम कराए जाने पर प्रधान कमला देवी और पंचायत सचिव की तारीफ की। आरआरसी में कूड़ा की सफाई कर रहे सफाईकर्मी संगीता और गंजू की ओर से मास्क ठीक ढंग से न लगाए जाने पर एडीओ पंचायत जितेंद्र गुप्ता से नाराजगी जताई। बीडीओ अशोक दुबे को सफाई कर्मियों को प्रशिक्षित कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से कूड़ा आरआरसी पर डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed