फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The wedding party and the people's party clashed over the DJ, and a woman from the people's side was robbed of her necklace.

Hardoi News: डीजे पर भिड़े बराती और जनाती, जनाती पक्ष की महिला का हार नोचा

Thu, 05 Feb 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The wedding party and the people's party clashed over the DJ, and a woman from the people's side was robbed of her necklace.
हरियावां। थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में बुधवार रात डीजे पर भांगड़ा बंद कराने को लेकर जनाती और बराती भिड़ गए। इस दौरान जनाती पक्ष की एक महिला के गले से दूल्हे के पारिवारिक भाई ने हार नोच लिया। किसी तरह मामला शांत कर बृहस्पतिवार दोपहर विदाई हुई। देर शाम जनाती पक्ष की महिला ने दूल्हे के पारिवारिक भाई के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी एक शख्स की बेटी की शादी बुधवार को थी। महिला थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से बरात आई थी। बरात के दौरान डीजे भी लगा था। एक डीजे वर पक्ष के लोग साथ में लेकर आए थे। वधू पक्ष के डीजे पर भांगड़ा की धुन बज रही थी। वर पक्ष के लोगों ने इसे बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

कन्या पक्ष की एक महिला अपने पति को बचाने के लिए डीजे पर आ गई। दावा है कि इसी दौरान किसी ने महिला के गले से सोने काहार नोच लिया और भाग गया। आरोप है कि दूल्हे के परिवार के एक शख्स ने हार नोचा है। विवाद के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मामला शांत हुआ और विदाई हो गई। अब वधू पक्ष की ओर से दूल्हे के पारिवारिक भाई के खिलाफ शिकायत थाने में की गई है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed