फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather changed overnight due to storm and rain, and the sun shone brightly in the morning.

Hardoi News: आंधी बारिश से रात में बदला मौसम, सुबह फिर निकली तेज धूप

Wed, 01 Apr 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The weather changed overnight due to storm and rain, and the sun shone brightly in the morning.
हरदोई। मौसम का मिजाज मंगलवार देर रात अचानक आई तेज आंधी और बारिश से फिर बदल गया। रात में लोगों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिली, वहीं बुधवार सुबह से ही फिर से निकली तेज धूप ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। वहीं, आधी बारिश के कारण शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे अचानक मौसम पलट गया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके कुछ ही देर बाद गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश ने शहर की सड़क गिली हो गईं। ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने चैन की नींद ली। हालांकि, इस बीच शहर के तमाम मोहल्लों में बिजली की आवाजाही देर रात तक होती रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तो इससे भी बुरा हाल रहा। कई जगह रात भर बिजली न रहने से लोग बेहाल हो गए। लोगों को करवटें बदलकर रात काटनी पड़ी।गर्मी से राहत का यह सिलसिला सिर्फ रात भर ही चला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। हवा में नमी होने के कारण सूरज की किरणों ने उमस बढ़ा दी। दोपहर होते-होते पारा फिर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सड़कों पर चलने वाले राहगीर गर्मी और पसीने से बेहाल नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं आर्द्रता सुबह 70 प्रतिशत और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed