फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The water of Ganga, Ramganga and Garra river has reduced, the fear of erosion increased

Hardoi News: गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी का पानी कम हुआ, कटान की बढ़ी आशंका

Thu, 31 Aug 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The water of Ganga, Ramganga and Garra river has reduced, the fear of erosion increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से अब यहां पर गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी के पानी में कमी आनी शुरू हो गई है। गुरुवार को तीनों नदियों में पानी कम हुआ है, वहीं बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी कमी आई है। नदियों में पानी कम होने से अब कटान की भी आशंका बढ़ गई है और गांवों में गंदगी दिखने लगी है।
गुरुवार को गंगा नदी का पानी 30 (सेंटीमीटर) सेमी. कम होकर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 40 सेमी. नीचे और 136.70 मीटर पर आ गया है। रामगंगा नदी का पानी दूसरे दिन भी 30 सेमी. कम हुआ है और पानी 136.55 मीटर और गर्रा नदी के पानी में 20 सेमी. की कमी आई और पानी 144.35 मीटर पर आ गया है। बैराजों से गंगा और रामगंगा नदी में एक लाख 52,804 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

पानी कम होने से नदियों में कटान की आशंका और गांवों में संक्रामक बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। हरपालपुर क्षेत्र अरवल के मजरा मझरिया गांव आदि में अभी भी पानी भरा हुआ है। गांवों से पानी वापस लौटने के क्रम से अब गंदगी ऊपर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम के कटरी क्षेत्र के गांवों से पानी वापस लौटने लगा है लेकिन, दीवारों में नमी व झोपड़ियों के अंदर जलभराव के कारण दुर्गंध उठने लगी है। कटरी के गांव नोखेपुरवा, चिरंजूपुरवा में घरों से पानी तो निकल गया है पर, अभी वहां पर रहने लायक नहीं हो पाया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नदियों में पानी कम होना शुरू हुआ है।

ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ को अलर्ट किया गया है। निर्देशित किया गया है कि प्रभावित गांवों में लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएं और लोगों को दवाएं आदि का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed