फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The village's talent shines in the UP Board merit list.

Hardoi News: यूपी बोर्ड की मेरिट में गांव की मेधा का परचम

Sat, 25 Apr 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The village's talent shines in the UP Board merit list.
हाईस्कूल में 39 में 35 विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश के
विज्ञापन




इंटरमीडिएट के 13 में से 10 विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के



यूपी बोर्ड परीक्षा



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में ग्रामीण क्षेत्रों की मेधा ने परचम लहराया है। प्रदेश से लेकर जिले तक की मेरिट में स्थान पाने वाले ज्यादातर विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के ही हैं। मेधावियों की इस उपलब्धि से परिजन और स्कूल बल्कि गांव में भी खुशी की लहर है।



हाईस्कूल की जनपद स्तरीय टॉपटेन की सूची में 39 विद्यार्थी हैं। इनमें से 35 विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। शहरी क्षेत्र के महज चार विद्यार्थियों को ही टॉपटेन सूची में स्थान मिला है। हालांकि प्रदेश की मेरिट में हाईस्कूल में जिले के किसी भी विद्यार्थी को स्थान नहीं मिल पाया है। इंटरमीडिएट की मेरिट में प्रदेश स्तर पर जनपद की दो प्रतिभाओं ने स्थान हासिल किया है। इनमें से एक ग्रामीण क्षेत्र की है। इंटरमीडिएट की जनपद स्तरीय टॉपटेन सूची में 13 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें भी दस विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन




इनसेट



इस बार बेटों ने दिखाया दम



मेरिट में इस बार बेटियों को बेटों ने पछाड़ दिया। हाईस्कूल की जनपद स्तरीय मेरिट में कुल 39 मेधावी शामिल हैं। इनमें से 23 छात्र और 16 छात्राएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की जनपद स्तरीय मेरिट में 13 मेधावियों ने स्थान हासिल किया है। इनमें भी नौ छात्र हैं, जबकि चार छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed