{"_id":"897aa499e5f0762be4ddee9c19424927","slug":"the-villagers-heard-the-captain-s-distress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कप्तान काो सुनाई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कप्तान काो सुनाई व्यथा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक के अपहरण का षड्यंत्र
विज्ञापन
रचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण
एसपी कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने युवक व
उसके अपहरण करने का षड्यंत्र करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी फईम पुत्र इब्राहिम शुक्रवार की रात घर से अचानक गायब हो गया था। उसने फोन पर परिजनों को सूचना दी थी कि उसका पांच छह लोगों ने अपहरण कर लिया है। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवक की तलाश में टीम को लगा रखा था।
रविवार को वह वापस घर आ रहा था, तभी पुलिस ने उसको धर दबोचा। युवक रुड़की में कलिया शरीफ पर चादर चढ़ने गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया। युवक के अपहरण के मामले में गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया गया था। जिस पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
युवक के वापस आने और उसके द्वारा षड्यंत्रकारियोें के नाम बताने पर ग्रामीण खफा हो गए और झूठा आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई को सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर उनको पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव के तीन लोगों ने ही युवक के अपहरण की साजिश रची थी।
आरोप लगाया था कि आरोपी गोवध करते हैं। जिसकी उन लोगों ने शिकायत कर दी थी। इस कारण वह लोग उनको अपहरण के मामले में फंसाना चाहते है। एसपी उमेश सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।