फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The villagers handed over the person who tried to cheat to the police

Hardoi News: ठगी की कोशिश करने वाले को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Sun, 10 Mar 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 10 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The villagers handed over the person who tried to cheat to the police
माधौगंज (हरदोई)। कम रुपये में सोना देकर ठगी करने की कोशिश करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा मजरा सूरतपुरवा निवासी श्रवण पाल को पांच दिन पहले माधौगंज में बैंक आफ इंडिया में एक युवक और महिला मिली थी। दोनों ने अपने पास चांदी के सिक्के और सोने की माला होने की बात कहकर किसी दुकानदार के पास गिरवी रखवाने की बात कही। युवक ने बताया कि वह सड़क बनाने का काम करता है। इसी दौरान उसे जमीन से उक्त सामग्री मिली है।
विज्ञापन

श्रवण कुमार उन दोनों को एक ज्वैलरी की दुकान पर ले गया। शॉप पर उसने सोना कम दाम पर बेचने की बात कही। इस पर श्रवण को शक हो गया। शनिवार को सोना कम दाम पर देने के लिए युवक ने श्रवण पाल को मंडी मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। श्रवण ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ आई महिला व अन्य युवक मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति बहराइच जनपद के पयागपुर का रहने वाला है। पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed