फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The very next day after the marriage was fixed, the young man committed suicide by hanging himself

Hardoi News: विवाह तय होने के अगले ही दिन युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

Tue, 28 Jan 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 28 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The very next day after the marriage was fixed, the young man committed suicide by hanging himself
नरेंद्र चौरसिया।   - फोटो : नरेंद्र चौरसिया।
फोटो-26- नरेंद्र चौरसिया। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

- भाई को वॉयस मैसेज भेजा-अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं, परिवार को परेशान न किया जाए
- अतरौली थाना क्षेत्र के शांती खेड़ा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। मैं अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। मेरे मोबाइल का पासवर्ड -- है। पूर्व प्रधान के भाई के मोबाइल फोन पर वॉयस मैसेज भेजकर युवक ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खास बात यह है कि युवक की शादी बीती रविवार को ही तय की गई थी। घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महगवां के मजरा शांती खेड़ा निवासी नरेंद्र चौरसिया (18) गुजरात में शटरिंग का काम करता था। पिछले दो माह से वह गांव में ही था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। रात में 09:01 बजे उसने पूर्व प्रधान विनय सिंह के भाई लकी सिंह को वाट्सअप पर एक वॉयस मैसेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी सिंह उस समय एक वैवाहिक समारोह में था। रात में 9:40 बजे उसने मैसेज सुना, तो फौरन ही नरेंद्र के परिजनों को जानकारी दी। इस पर नरेंद्र की मां रूपरानी कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से नरेंद्र का शव फंदे पर लटकता हुआ दिखा।

यह देखकर रूपरानी ने शोर मचाया, तो परिजन व पड़ोसी आए। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वीरेंद्र की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed