फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The vehicle written on the number plate will be a vehicle

नंबर प्लेट पर लिखी जाति तो सीज होगा वाहन

Sun, 27 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
The vehicle written on the number plate will be a vehicle
हरदोई। प्रभाव दर्शाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट पर जाति या जाति संबंधित शब्द लिखवाने वालों की मुश्किल बढ़ गई हैं। अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन मुकेश चंद्र ने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसे सभी वाहनों को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के सीज कराया जाए।
विज्ञापन

वाहनों पर लगी नंबर प्लेट पर केवल रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा जाना ही वैध है। यह सभी जानते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग वाहनों पर अपनी जाति या इससे संबंधित शब्द लिखवाते हैं या चित्र बनवाते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर माना है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर अंकुश लगाए जाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि ऐसे वाहन जिन पर या उनकी नंबर प्लेट पर जाति संबंधित शब्द लिखे होते हैं, वह भविष्य में जातीय आधार पर होने वाले अपराधों के कारक हो सकते हैं। इसके दृष्टिगत ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में निर्देश जारी होने के बाद अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन मुकेश चंद्र ने सभी संभागीय व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को अभियान चलाने के लिए आदेशित किया है। कहा है कि जिन वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे हों, उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अविलंब सीज करा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed