{"_id":"956da89ba8120ea3b6c3ce4f78726153","slug":"the-two-sides-created-a-stir-of-controversy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में विवाद से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में विवाद से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कर दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगरिया निवासी एक महिला ने पड़ोसी पर विभिन्न आरोप लगाकर शहर कोतवाली और महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर रविवार को पुलिस बल महिला सिपाहियोें के साथ मौके पर पहुंचा और वहां पर आरोपी के विषय में जानकारी ली। पुलिस कर्मी दो लोगों को अपने साथ ले आए।
विज्ञापन
इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी की। जिस पर दूसरे पक्ष ने भी महिला की ओर से अपशब्दों को प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित में समझौता कराया और आगे से कोई विवाद होने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि आपसी विवाद था। समझा बुझा कर मामला निपटा दिया गया है।
विज्ञापन