फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The two sides clashed in dispute , 6 injured

विवाद में दो पक्ष भिड़े, 6 घायल

Sun, 08 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed in dispute , 6 injured

मझिला क्षेत्र में होली पर हुए विवाद में लाठी डंडे व

विज्ञापन
फायरिंग हुई। इससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 28 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, होली के हुड़दंग में हुई मारपीट में 14 लोग घायल हो गए।

मझिला क्षेत्र के ग्राम भोगियापुर मजरा बिजगवां निवासी अशोक सिंह और नरेंद्र सिंह के बीच पुरानी रंजिश में शनिवार को विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी-डंडे व गोलियां चलने लगी। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

गोली लगने से अशोक सिंह (30) पुत्र ईश्वरी, सीताराम (20) पुत्र बृजपाल, नीरू सिंह (30) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से नरेंद्र (35) पुत्र महेश्वर, महेश्वर (65) पुत्र भुरई, आशाराम (35) पुत्र राजाराम घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी गई।

पुलिस ने प्रमोद की तहरीर पर बृजपाल समेत 11 पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं श्रीकृष्ण की तहरीर पर राम प्रसाद सहित 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। उधर, शहर क्षेत्र के कन्हईपुरवा निवासी मनोज शुक्ला (20) पुत्र संतोष कुमार मारपीट में घायल हो गए।

बघौली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी काशीराम पुत्र विश्राम, सुरसा क्षेत्र के मुरेला निवासी उमा शंकर पुत्र रघुवर दयाल, पिहानी क्षेत्र के शिवानंद पुत्र वीरपाल, नीरू सिंह, लोनार क्षेत्र के ग्राम चंदरानीपुर निवासी घुन्ना पत्नी चतुरी, नीरज पुत्र श्रीकृष्ण, नटवीर पुलिया निवासी सन्नो पत्नी शकील, मझिला क्षेत्र के गौरिया निवासी जंडैल पुत्र ओम प्रकाश, नीरज सिंह पुत्र मनोहर, सीताराम (22), अशोक (28)।

छविनाथ सिंह (65), मल्लो (65), महेश्वर (65), आशाराम (35), बृजपाल (55), नारेंद्र (35), बिलग्राम के ग्राम बेहटी निवासी श्याम लाल (65) पुत्र प्यारे लाल, बेहटा गोकुल क्षेत्र के डिघिया निवासी संजय सिंह (25) पुत्र अवधेश, बिलग्राम क्षेत्र के बेहटी निवासी रवींद्र पांडेय (45) पुत्र श्याम लाल और पिहानी क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा गांव निवासी दिवाकर (45) पुत्र महेंद्र मारपीट में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed