{"_id":"c9b43a256d463cda816cb8c07fbdcf1a","slug":"the-two-houses-of-the-goods-made-by-the-burglars-millions-sursa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरसा के दो घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरसा के दो घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्वा स्थित दो घरों में घुसकर चोर नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल चुरा ले गए। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर थाना है। पुलिस को इसकी आहट तक न लगी। सूचना के बाद भी थाना पुलिस मौके पर तीन घंटे बाद पहुंची। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने पर जाकर विरोध जताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी।
थाना क्षेत्र से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पूर्व प्रधान दिवाकर शर्मा का मकान है। बुधवार की रात वह लोग घर के कमरे में सो रहे थे। जबकि उनका पुत्र रवींद्र के शहर में रहने के कारण उसके कमरे में ताला लगा था। बुधवार की रात उनके कमरे का ताला तोड़ चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे नगदी समेत करीब तीन लाख के जेवरात निकाल ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी विजय देव मिश्र की छत पर चढ़कर जाल का ताला तोड़ कर घर में घुस गए।
वहां पर बंद कमरे का ताला व अलमारी का ताला तोड़कर 65 हजार की नगदी व जेवरात समेत लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। रात करीब 3:30 बजे विजय देव का पुत्र अभिषेक अचानक आहट होने पर उठा तो कमरों के ताले खुले देख सन्न रह गया। उनकी आवाज सुन परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। सभी कमरों के ताले टूटे थे और अन्य सामान्य अस्त व्यस्त पड़ा था। सुबह करीब 4:15 बजे दिवाकर शर्मा ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप है थानाध्यक्ष ने आने की बात कहकर उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब 7:15 बजे दारोगा ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की। इधर, घटना से आक्रोशित लोग थाने पर पहुंच गए और थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा विरोध जताने लगे। मामला तूल पकड़ने पर थानाध्यध्क्ष विनय मिश्र ने एफआई दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया जांच पड़ताल के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी। इस मौके पर एलआईयू प्रभारी हारून रशीद भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।